Skip to main content

कोमल...



कोमल को ओए होय होय होय होय बोलने की आदत है और मेरा शब्द जादू करते हैं कहने की. हम कह सकते हैं की यह दोनों हमारे तकिया कलाम है जो वक्त- बेवक्त हम दोनों दोहराते रहते हैं. पर बहुत फर्क है हम दोनों में. कोमल जो की मेरी बेटी है जी. वो जब ओए होय होय होय होय बोलती है तो कई भाव में बोलती है... हैरानी में, शरमा कर, जब किसी पे प्यार आये तब. वो 15 साल की हो चुकी है पर पिछले 3 साल से खुद को 12 से आगे नहीं मानने को तैयार नहीं. सही भी है क्योंकि यह बदमाशी और मासूमियत ही है जो उसे 12 का बनाये हुए है...


मैं उसकी बात थोडा कम ध्यान से सुना करता हूँ क्योंकि उस वक्त भी मैं उसे दुआएं देता रहता हूँ...

वो जब भी ओए होय होय होय होय बोलती है तो उसके होंठ गोल हो जाते हैं और मुझे बेतहाशा अपनी गर्लफ्रेंड का सिगरेट पीकर उसका धुंआ मेरे मुंह पर फैंकने का दृश्य उभर जाता है. कोमल की आँखें ऊपर की ओर चढ जाती है और वो भी गोल होकर थिरकने लगती है. फिर मुझे लगता है सारी कायनात में कंपन होने लगी है. वो यह बोलते समय हर शब्द पर रूकती है जैसे अपना बोला हुआ सुनना चाहती हो. वो कहती है जब में यह बोलूं तो वातावरण में इक्को जैसा माहौल हो जाये पर मामला यहीं तक नहीं रुकता.

पिछली बार इतनी गहराई से यह मैंने तब परखा था जब अपार्टमेंट की सीढियों के निचले पायदान पर गौरव उससे यह कह रहा था की कोमल तुम बहुत खूबसूरत हो सहसा उसके मुंह से ओए होय होय होय होय निकल पड़ा था.  वो मुझे यह बात बताने आती है. मैं दोहराता हूँ की कोमल तुम वाकई बहुत खूबसूरत हो. वो बताती है की मैं भी कोई लड़की अपने लिए देख लूँ जिससे फ्लर्ट कर सकूँ.

आज वो मुझसे अपने लिए एक पायल मांगने आई है. मैं उससे पूछता हूँ तुम्हारी आवाज़ की खनक तो ऐसे ही पूरे घर में कुछ खोजती हुई लगती है, तुम्हें पायल की क्या जरुरत ?

कोमल : (हँसते हुए) ओए होय होय होय होय

छः साल बाद

उसकी शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. मैं और कोमल अभी भी सबकुछ ताक पर रख कर बातें करते हैं. वो संजीदा हो कर कहती है. पापा अपने हाथों की झुर्रियाँ मुझे दो.

मैं  : ओए होय होय होय होय

कोमल : पापा एक बार और बोलो ना

मैं : क्यों ?

कोमल : शब्द जादू करते हैं ना पापा. इसलिए.

*****

(एक ओए होय होय होय होय यहाँ भी है. देखिये)


Comments

  1. सेंटीमेंट्स से लबालब भर दिया है प्याला.. ये ओये होए कौन बोलता है.. जानता हूँ.. मेरी जान तुमने ही बताया है..

    वाकई शब्द जादू करते है.. ओए होय होय होय होय

    ReplyDelete
  2. बेहद खूबसूरत और प्यारी कहानी, बिलकुल ही सागर अनमार्का, लेखन में इतने रंग और विविधता...कवि, तुम कहानी भी बहुत सुन्दर लिखते हो.

    ReplyDelete
  3. शब्द जादू करते हैं ,ओए होय होय होय होय

    ReplyDelete
  4. हम गाते-गरजते ’सागर’ हैं कोई हमें बाँध नही पाया
    हम मौज मे जब भी लहराये सारा जग डर से थर्राया
    हम छोटी सी वो बूंद सही, है सीप ने जिसको अपनाया
    खारा पानी कोई पी न सका, इक प्यार का मोती काम आया
    ओय होय होय होय होय्य्य!! :-)

    ReplyDelete
  5. सच मे कुछ शब्द जुबान के सिरचढ़े होते है..तकियाकलाम हो जाते हैं..और हमारे हर अनकहे के ’वक्यूम’ को ’फ़िल’ करते रहते हैं..यह पोस्ट भी (मगर कहानी नही कहूँगा इसे)शायद ऐसे ही शब्दों की पीढ़ियों के सफ़र की कहानी कहती है..जब एक उम्र के बाद तकियाकलाम जुबाँ के ठिकाने बदल लेते हैं..लोग चले जाते हैं..

    ReplyDelete
  6. Love your style of writing. Bilkul ओए होय होय होय होय

    ReplyDelete
  7. अच्छी कहानी सागर भाई...नए ज़माने के वक्त के परदे पर.

    ReplyDelete
  8. ओय होय, ओय होय!


    क्या-क्या हो लिया इस बीच!

    ReplyDelete
  9. अच्छी पोस्ट है सागर मियाँ

    ReplyDelete

Post a Comment

Post a 'Comment'

Popular posts from this blog

व्यावसायिक सिनेमा

   स्वतंत्रता आंदोलन के दौड में फिल्मकारों ने भी अपने-अपने स्तर पर इस आंदोलन को समर्थन देने का प्रयास किया. तब तक देश में सिने दर्शकों का एक परिपक्व वर्ग तैयार हो चुका था. मनोरंजन और संगीत प्रधान फिल्मों के उस दौड में भी देशभक्ति पूर्ण सार्थक फिल्में बनीं.                         स्वतंत्रता के ठीक बाद फिल्मकारों की एक नयी पीढ़ी सामने आई. इसमें राजकपूर, गुरुदत्त, देवानंद, चेतन आनंद एक तरफ तो थे वी. शांताराम, विमल राय, सत्यजीत राय, मृणाल सेन और हृषिकेश मुखर्जी, गुलज़ार और दूसरे फिल्मकारों का अपना नजरिया था. चेतन आनंद की ‘ नीचा नगर ’ , सत्यजीत राय की ‘ पथेर पांचाली ’ और राजकपूर की ‘ आवारा ’ जैसी फिल्मों की मार्फ़त अलग-अलग धाराएँ भारतीय सिनेमा को समृद्ध  करती रहीं . बंगाल का सिनेमा यथार्थ की धरती पर खड़ा था तो मुंबई और मद्रास का सीधे मनोरंजन प्रधान था. बॉक्स ऑफिस की सफलता मुंबई के फिल्मकारों का पहला ध्येय बना और इसी फेर में उन्होंने सपनों का एक नया संसार रच डाला. मनोरंजन प्रधान फिल्मों को व्यावसायिक सिनेमा के श्रेणी में रखा गया.             एक दीर्घकालीन संघर्ष के बाद स्वतन्त्रता के अभ

समानांतर सिनेमा

            आज़ादी के बाद पचास और साथ के दशक में सिनेमा साफ़ तौर पर दो विपरीत धाराओं में बांटता चला गया. एक धारा वह थी जिसमें मुख्य तौर पर प्रधान सिनेमा को स्थान दिया गया. एक धारा वह थी जिसमें मुख्य तौर पर मनोरंजन प्रधान सिनेमा को स्थान दिया गया. इसे मुख्य धारा का सिनेमा कहा गया. दूसरी तरफ कुछ ऐसे फिल्मकार थे जो जिंदगी के यथार्थ को अपनी फिल्मों का विषय बनाते रहे. उनकी फिल्मों को सामानांतर सिनेमा का दर्जा दिया गया. प्रख्यात फिल्म विशेषज्ञ फिरोज रंगूनवाला के मुताबिक, “ अनुभूतिजन्य यथार्थ को सहज मानवीयता और प्रकट लचात्मकता के साथ रजत पथ पर रूपायित करने वाले निर्देशकों में विमलराय का नाम अग्रिम पंग्क्ति में है ” . युद्धोत्तर काल में नवयथार्थ से प्रेरित होकर उन्होंने दो बीघा ज़मीन का निर्माण किया, जिसने बेहद हलचल मचाई. बाद में उन्होंने ‘ बिराज बहू ’ , ‘ देवदास ’ , ‘ सुजाता ’ और ‘ बंदिनी ’ जैसी संवेदनशील फिल्में बनायीं . ‘ दो बीघा ज़मीन ’ को देख कर एक अमेरिकी आलोचक ने कहा था “ इस राष्ट्र का एक फिल्मकार अपने देश को आर्थिक विकास को इस क्रूर और निराश दृष्टि से देखता है, यह बड़ी अजीब बात

मूक सिनेमा का दौर

दादा साहब फालके की फिल्में की सफलता को देखकर कुछ अन्य रचनात्मक कलाकारों में भी हलचल मचने लगी थी। 1913 से 1918 तक फिल्म निर्माण सम्बंधी गतिविधियां   महाराष्ट्र   तक ही सीमित थी। इसी दौरान कलकत्ता में   हीरालाल सेन और जमशेद जी मदन   भी फिल्म निर्माण में सक्रिय हुए। फालके की फिल्में जमशेद जी मदन के स्वामित्व वाले सिनेमाघरों में   प्रदर्शित   होकर खूब कमाई कर रही थीं। इसलिए जमशेद जी मदन इस उधेड़बुन में थे कि किस प्रकार वे फिल्में बनाकर अपने ही थिएटरों में   प्रदर्शित   करें। 1919 में जमशेदजी मदन को कामयाबी मिली जब उनके द्वारा निर्मित और रूस्तमजी धेतीवाला द्वारा   निर्देशित   फिल्म ' बिल्म मंगल '   तैयार हुई। बंगाल की पूरी लम्बाई की इस पहली कथा फिल्म का पहला   प्रदर्शन   नवम्बर , 1919 में हुआ।   जमदेश जी मदन ( 1856-1923) को भारत में व्यावसायिक सिनेमा की नींव रखने का श्रेय दिया जाता है।   वे एलफिंस्टन नाटक मण्डली के नाटकों में अभिनय करते थे और बाद में उन्होंने सिनेमाघर निर्माण की तरफ रूख किया। 1907 में उन्होंने   कलकत्ता का पहला सिनेमाघर एलफिंस्टन पिक्चर पैलेस   बनाया। यह सिनेमाघर आ